बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: बड़ौत में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की गर्दन कट गई। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने चाइनीज मांझा बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद हुआ। युवक अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम वह पत्नी कोमल के साथ बाइक पर दवाई लेने शहर जा रहे थे। बिनौली रोड ओवरब्रिज से नीचे उतरने समय चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि उनकी गर्दन से खून निकलने लगा। यह देखकर वे घबरा गए। वे तुरंत पास के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त रोक की मांग की है। वहीं लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा आसानी से मिल रहा है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की...