बागपत, सितम्बर 1 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बड़ौत निवासी मिलन वर्मा और प्रिंस सोमवार देर शाम बाइक पर सवार होकर दिल्ली से घर आ रहे थे। दोनों दोस्त प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास दोनों चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंधित चाइन...