बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। खेकड़ा कस्बे में में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, चाइनीज मांझे से हुई घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा बरामद किया है। खेकड़ा कस्बे का रहने वाला देवेश दुकान करता है। गत दिवस वह किसी कार्य से कस्बे में ही परिचित के पास जा रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में पड़े चाइनीज मांझे से उनके पैर में कट लग गया, जिससे खून बहने लगा। उन्हें तुरंत चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। दूसरी घटना में खेकड़ा निवासी सावन पुत्र विपिन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हुआ। परिजनों ने बताया कि रास्ते में लटके मांझे ने उसक...