बागपत, अगस्त 18 -- Bagpat News: बागपत। प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रहे चाइनीज मांझे ने एक बार फिर लोगों की जान को खतरे में डालना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिलेभर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति और दो युवक की गर्दन कट गई, जबकि बालिका व एक अन्य युवक के हाथ और मांथे पर मांझे से गहरा घाव हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला गडरियान, दिल्ली रोड निवासी इमरान अपनी 10 साल की बेटी साजिदा को बाइक पर लेकर बाजार गया था। खरीदारी करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक चाइनीज मांझा बाइक सवार इमरान के गले और हाथ में उलझ गया। मांझा इतना धारदार था कि उसके गले और हाथ पर कट लग गए। बाइक पर साथ बैठी उसकी बेटी साजि...