बागपत, सितम्बर 8 -- Bagpat News: दाहा। भड़ल गांव में एक युवक को घर से बुलाकर तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ गाली गलौच करते हुए लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भड़ल गांव निवासी सौरभ पुत्र संजीव ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह पांच सितंबर की शाम अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी गांव के ही अजय पुत्र सूरजवीर ने उसे अपने पास बुलाया। जैसे ही वह उसके पास पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े सूरजवीर ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिल कर उसके साथ गाली गलौच करते हुए लाठी डंडो से मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- Hapur News: युवक को घायल करने का आरोप इसके बाद घायल को उसके घर के बाहर छोड़कर चले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी बिनौली भेजा। थान...