Bagpat News: घर में सो रहे पति-पत्नी पर लेंटर का मलबा गिरा, अस्पताल में भर्ती
बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में घर के बरामदे में सो रहे पति-पत्नी के ऊपर लेंटर का मलबा गिर गया, जिससे वे दोनों घायल हो गए। परिजनों ने उपचार के लिए दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया है। लहचौड़ा निवासी जगनी शर्मा और उसकी पत्नी उषा देवी घर के आंगन में सो रहे थे। बताया जाता है कि सुबह करीब चार बजे अचानक से लेंटर का मलबा उनके ऊपर गिर गया। जिससे वे दोनों घायल हो गए। परिजनों को पता चला, तो उन्होंने तुरंत ही उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल दंपत्ति का उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसान दंपत्ति की हालत खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.