बागपत, अक्टूबर 4 -- Bagpat News: छपरौली। कस्बे की पट्टी जगमालान में रविवार सुबह एक घर में घुसकर महिला और उसकी पांच बेटियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कुछ लोगों पर घर में जबरन घुसने, लाठी-डंडों से हमला करने, जेवर तोड़ने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने बागपत एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता कमलेश पत्नी स्वर्गीय बुद्ध सिंह रावत के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कस्बे के रहने वाले आधा दर्जन लोग कथित तौर पर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में प्रवेश करते ही आरोपियों ने उसके साथ और उसकी पांच बेटियों निशा, अंजली, अंकिता, संध्या व नम्रता के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि हमले में उसे और उसकी बेटियों को चोटें आईं।...