बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: खेकड़ा। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी महिला ने घर में घुसकर गाली गलौज, अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला सपना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति बिजली विभाग में काम करता है। 18 अगस्त की रात उसका पति काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके पति का चाचा और उसके दो बेटे घर में घुस आए और उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पति ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद वह स्वयं 20 अगस्त को थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...