बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बड़ौत। अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ और निर्माण सामग्री के लगातार बढ़ते दामों ने भवन निर्माण की लागत करीब 10 फीसदी तक बढ़ा दी है। बालू, बदरपुर और रोड़ी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते इनके रेट में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। दरअसल, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश, नदियों में आ रही बाढ़ के कारण भवन निर्माण सामग्री के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। कारोबारियों के मुताबिक नया माल आने के साथ ही उसके रेट बढ़े हुए मिल रहे हैं। सरिया के दाम में भी लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ समय पहले करीब 55 रुपये प्रति किलो बिक रही सरिया अब 58 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। मकान निर्माण में सामान्य तौर पर आठ एमएम से 16 एमएम तक की सरिया का इस्तेमाल किया जाता है। लाल वाली मोटी बदरपुर प...