बागपत, अगस्त 4 -- Bagpat News: बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सैडपुर गांव में रात में सोते समय युवती को सांप ने डस लिया। इसका युवती को पता नहीं चला। सुबह तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर पिलाना सीएचसी पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवती की मौत हो गई। सैडपुर गांव में मजदूर जुगनू परिवार के साथ रहता है। परिजनों ने बताया कि रविवार रात उसकी 18 वर्षीय बेटी रिया कमरे में चारपाई पर सोई हुई थी। रात में किसी समय सांप ने उसे डस लिया, लेकिन उसे पता नहीं चला। सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर नीला पड़ गया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से छात्रा समेत दो की मौत इसके बाद परिजनों को सर्पदंश की आशंका हुई। उन्होंने युवती के हाथ-पैर देखे तो हाथ पर सांप के डसने का निशान मिला। परिजन तुरंत युवती को लेकर पि...