Bagpat News: घर-घर बुखार के मरीज, अस्पताल मरीजों से फुल
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बागपत। करवटें बदलता मौसम अब स्वास्थ्य पर असर डालने लगा है। बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शायद ही कोई घर ऐसा बचा है, जिसमें वायरल से ग्रसित मरीज न हो। जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में इन दिनों बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। कभी तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है, तो कभी बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ रही है। एकाएक मौसम गर्म होने के साथ ही वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, त्वचा रोग व अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के पर्चा पंजीकरण काउंटर, दवा काउंटर से लेकर ओपीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.