बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के खूब्बीपुर निवाड़ा गांव में मंगलवार सुबह 45 वर्षीय महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिवार ने पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेल करने, जेवरात और नकदी हड़पने का आरोप लगाया। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। विमलेश की बेटी पूजा ने बताया कि पड़ोसी संजीव ने विमलेश से जेवरात और नकदी ली थी। इसके अलावा मकान पर लोन कराकर भी लाखों रुपये हड़प लिए। जब विमलेश ने अपने पैसे वापस मांगे तो संजीव उसे धमकाने लगा। मंगलवार सुबह विमलेश और संजीव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: प्रताड़ना से आजिज आकर लक्ष्मी ने की थी खुदकुशी इसके बाद परिवार के लोग काम से बाहर चले गए। कुछ समय बाद जब घर लौटे विमलेश का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना ...