बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बागपत। घिटौरा गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोर घर से एक लाख 20 हजार रुपये नकद, सोने और चांदी के जेवरात ले गए। पीड़ित ने पड़ोस के ही एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घिटौरा निवासी विपिन पुत्र देवी सिंह ने बताया कि वह देर शाम बच्चों को ट्यूशन छोड़ने के लिए अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर गया था। वापस लौटे, ताला टूटा मिला। अलमारी और बंदूक खुली हुई मिलीं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: मकान में अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी अलमारी में रखी नकदी और जेवरात गायब थे। पीड़ित के अनुसार, चोर एक लाख 20 हजार रुपये नकद ओर सोने-चांदी के आभूषण चोरी मिले। घर में चोरी का पता...