बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्रोवैल स्कूल गल्र्स विंग और भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत, शाखा बड़ौत के संयुक्त तत्वावधान में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु वंदन एवं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत समूह गान प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से विद्यालय एवं विद्यार्थियों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। ग्रोवैल स्कूल जूनियर विंग की प्रधानाचार्य सविता शर्मा, शिक्षक आशीष तोमर तथा शिक्षिकाएं हिमानी मलिक और वेनिशा साइमन को उत्कृष्ट शिक्षण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षक राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी विद्यालय के प्रबंधक विश...