बागपत, जुलाई 17 -- Bagpat News: खंड विकास कार्यालय में गुरुवार को ग्राम पंचायत प्रशासकों की समीक्षा बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में बीडीओ शालू देओल ने सभी ग्राम पंचायत प्रशासकों से उनके क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत ब्योरा लिया। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल, सड़क निर्माण, नाली निर्माण और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच जैसे जनकल्याणकारी कार्यों की स्थिति पर चर्चा की। बीडीओ ने उन कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए जिनकी प्रगति धीमी पाई गई। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जीरो ऑफिस डे पर बीडीओ ने योजनाओं की हकीकत परखी शालू देओल ने जोर देकर कहा कि ग्राम पंच...