Bagpat News: गोपाष्ठमी पर गौमाता की पूजा कर फल खिलाए
बागपत, नवम्बर 17 -- Bagpat News: खेकड़ा। गोपाष्टमी पर मंगलवार को कस्बे की गौशाला में गौमाता को माला पहनाकर पूजा अर्चना की गई। नगरपालिका अधिकारियों ने उनको अपने हाथों से फल खिलाकर आशीर्वाद लिया। गोपाष्ठमी का पर्व मंगलवार को मनाया गया। नगरपालिका के पेयजल परिसर में स्थित गौशाला में गौमाता की पूजा अर्चना की गई । अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल समेत कर्मचारियों ने गौमाताओं को अपने हाथों से फल खिलाकर आशीर्वाद लिया। बताया कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन श्रीकृष्ण ने पहली बार गौचारण की जिम्मेदारी संभाली थी। कार्यक्रम में नीरज शर्मा समेत नगरपालिका कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गोपाष्टमी पर कान्हा गोशाला में पूजी गईं गोमाता यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: गाय और बछड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.