बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: खेकड़ा। गुरुकुल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने बताया कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का गौरव नहीं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक होता है। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसी उद्देश्य से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को टाइम्स ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा प्रदान किए गए ...