बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बिनौली। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से हस्तशिल्प प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक हस्तशिल्प तैयार कर प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने क्राफ्ट पेपर से कंदील लैंप एवं दीपक, टिश्यू पेपर से सजावटी मालाएं, कार्डबोर्ड से झरोखे, वंदनवार, स्टोन आर्ट तथा कार्डबोर्ड से रंगोली सहित अनेक आकर्षक हस्तशिल्प तैयार किए। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनमोल जांगिड़ प्रथम, माही द्वितीय व अंश शर्मा तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में दिव्या, दृष्टि प्रथम, अवनी तोमर द्वितीय तथा अंशिका तृतीय स्थान पर रही। प्रबंधक डा. अनिल आर्य ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी, उप प्रधानाचार्य डा. सुशील वत्स, गुड़िया खोखर, खुशी...