बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। दीपावली के पावन पर्व पर गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली विशेष प्रात:कालीन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएसई कन्वीनर एवं शिक्षाविद् मनीषी दीक्षित शामिल हुईं। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक कृष्ण पाल सिंह, विद्यालय अध्यक्ष सुनील चौहान और प्रधानाचार्य अमित चौहान सहित विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रोवेल स्कूल के संस्थापक एवं प्रबंधक विश्वास चौधरी और प्रधानाचार्य कमल जिंदल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपावली के महत्व और पर्व की खुशियों को दर्शाने वाली प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने दीपावली पर आधारित मनमोहक कविताएं, प्रेरणादायक भाषण, सुविचार और मधुर गीत प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दीपावली को ल...