बागपत, अक्टूबर 27 -- Bagpat News: बागपत। गायत्री पुरम मौहल्ले में नई पाइपलाइन नहीं बिछाने पर मंगलवार को मौहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने जल निगम के सुपरवाइजर का घेराव करते हुए नोकझोक की। लोगों का कहना है कि जल निगम ने पुरानी पाइपलाइन चोक कर दी है, जिसके कारण करीब 12 दिनों से पानी नहीं मिल पा रहा है। जबकि जल निगम ने नई पाइपलाइन बिछाई नहीं है। गायत्री पुरम मौहल्ले के शमशाद, भूरा, शमीमा और रचना चौहान ने बताया कि पिछले 12 दिनों से पानी की लगातार समस्या बनी हुई है। जल निगम के कर्मचारियों ने पुरानी पाइपलाइन कर दी है। जबकि नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य को रोक दिया है। जिसको लेकर आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को जल निगम के सुपरवाइजर अनूप का घेराव किया। इस दौरान जल निगम के सुपरवाइजर और मोहल्ले के लोगों के बीच कहासुनी और नोकझोक हुई...