बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: चांदीनगर। ढिकौली गांव के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। गुरुवार को ग्रामीणों ने नशा मुक्त गांव के स्लोगन लिखे बोर्ड गांव के मुख्य चौराहे पर लगाए है। लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। गुरुवार को ढिकौली गांव में जिला जाट सभा के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेन्द्र ढाका के नेतृत्व में युवाओं ने नशे के खिलाफ गांव के मुख्य मार्गों पर नशे के खिलाफ बोर्ड लगाए। बोर्ड पर नशा छोड़ने के साथ-साथ उसके नुकसान के बारे में बताया गया है। हमारा सपना नशा मुक्त हो गांव अपना स्लोगन से युवाओं को जागरूक किया। सोमेंद्र ढाका ने बताया की नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, इसलिए इससे बचा जाए और अपने परिवार को नशे से बचाया जाए। गांव को नशा मुक्त करना ही उनका लक्ष्य है। उनके साथ नीरज ढाका सहित ग्रामीण मौजूद रहे।...