Bagpat News: गन्ने पर व्हाइटफ्लाई और माइट का प्रकोप, किसानों में चिंता
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बड़ौत। क्षेत्र में इन दिनों गन्ने की फसल पर व्हाइटफ्लाई (सफेद मक्खी) और माइट के बढ़ते प्रकोप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कंडेरा, गुगाखेड़ी, जलालपुर, लोहडा, मोजिजाबाद नांगल, बावली और बिजरौल क्षेत्र में स्थलीय भ्रमण के दौरान कई खेतों में कीटों का गंभीर प्रकोप देखने को मिला। किसानों का कहना है कि समय रहते प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका असर गन्ने की पैदावार और चीनी की रिकवरी पर पड़ सकता है। डॉ. विकास कुमार मलिक वैज्ञानिक एवं प्रभारी गन्ना उत्कृष्टता केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, खेकड़ा ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान बावली और बिजरौल क्षेत्र में समस्या अपेक्षाकृत अधिक व्यापक नजर आई। कई खेतों की पत्तियों पर कीटों की पर्याप्त संख्या और प्रकोप के स्पष्ट लक्षण दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि यदि कीटों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.