Bagpat News: गन्ने के रस का कोल्हू चोरी करने का आरोपी दबोचा
बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: रमाला। दुकान के सामने खड़ा गन्ने का रस निकालने वाला कोल्हू चोरी कर ट्रैक्टर से ले जाने के मामले में रमाला पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया कोल्हू और वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया है। रमाला निवासी गौरव बस स्टैंड पर गन्ने के रस का कोल्हू चलाता है। दो दिन पहले बुधवार शाम उसने अपना कोल्हू रमाला बस स्टैंड के पास एक दुकान के सामने खड़ा किया था। अगले दिन कोल्हू गायब मिला। गौरव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने रमाला निवासी सोनू को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया कोल्हू और वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर बरामद किया गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को न्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.