बागपत, नवम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत। खेकड़ा के जंगल में गन्ने की कटाई कर रहे किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कस्बे के गिरधरपुर मोहल्ला निवासी मदन सिंह खेतीबाड़ी करते थे। मुबारिकपुर रोड पर उनके खेत हैं। रविवार दोपहर बाद वह खेत पर गन्ने की कटाई करने गए थे। कटाई करते समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन जब खेत पर पहुंचे तब मदन सिंह मृत अवस्था में मिले। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। गमगीन माहौल में गांव के श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बागपत : चाय पीते समय इलेक्ट्रिशियन को आया हार्ट अटैक, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...