बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: बागपत। शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में चल रहे गणेश महोत्सव के कार्यक्रमों में सोमवार को भजन और कीर्तन हुए। कलाकारों ने गणपति का गुणगान किया। मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। दुध और घी से गणपति का अभिषेक किया गया। सर्राफा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों ने गणपति का गुणगान किया। मनमोहक झांकियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर प्रदीप वर्मा, संजय रूहेला, राहुल कुमार, संजय कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। शिव भूमिया मंदिर समिति ने गणपति की पूजा की। मेवों और लड्डू का भोग लगाया। विधि-विधान के साथ गणेश जी का पूजन किया। अनुष्ठान में विनोद भारद्वाज, नरेंद्र चौहान, ललित, गौरव, धनश्याम, शिवम समेत सैकड़ो...