बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत शहर के विभिन्न मोहल्लों में चल रहे गणेश महोत्सव का शुक्रवार को विसर्जन यात्राओं के साथ समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की शोभायात्रा निकालकर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित किया। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को गंग नहर और यमुना नदी में विसर्जित किया। गणेश महोत्सव पर शोभायात्रा का शुभारंभ बागपत के शिव मंदिर भूमिया से हुआ, जो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, सिसाना रोड, राष्ट्र वंदना चौक, मुख्य बाजार, शौकत अली बाजार, बड़ा बाजार व कोर्ट रोड से होकर जानी गंग नहर के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ गणेश की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन किया। शोभायात्रा के दौरान बैंड बाजे और शहनाई वादक वातावरण को भक्ति मय बना रहे थे। श्रद्धालु ...