Bagpat News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा बडौत
बागपत, सितम्बर 14 -- Bagpat News: बड़ौत। विभिन्न गणेश महोत्सव युवा समितियों की ओर से सोमवार को नगर में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। डीजे, ढोल और बैंड की धुनों के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रेलवे स्टेशन और पंचवटी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्राएं शिव चौक, अग्रसेन मूर्ति, नेहरू मूर्ति, ठाकुरद्वारा, बावली रोड समेत विभिन्न मार्गों से होकर पांडालों तक पहुंचीं। शोभायात्रा में बड़ी प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु छोटी प्रतिमाएं भी लेकर शामिल हुए। महाराष्ट्र मंडल के कलाकारों ने पारंपरिक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरित किया। पांडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं की स्थापना की गई। शाम को भजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। गत वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.