Bagpat News: खड़खड़ी से दो दिन से लापता विवाहिता का शव गन्ने के खेत में मिला
बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बागपत। क्षेत्र के खड़खड़ी गांव से पिछले दो दिनों से लापता चल रही एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिजरौल-वाजिदपुर मार्ग पर एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मायके वालों ने मृतका के पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। खड़खड़ी निवासी रुबीना पुत्री इरफान का निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के पुर बालियान गांव निवासी आर्मी के जवान नाजम अली के साथ हुआ था। दंपति का एक दो साल का बेटा भी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते रुबीना पिछले दो साल से अपने मायके खड़खड़ी में ही रह रही थी और पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.