बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बिहारीपुर गांव के लोगों ने गांव के ही कई लोगों पर सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से बनाए गए खड़ंजों के जरिए सड़क निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग आबादी क्षेत्र से गुजरता है। यह रास्ता पिछले 30-40 वर्षों से गांव के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन रहा है। इसी मार्ग से बिहारीपुर गांव कई अन्य गांवों से जुड़ता है। आरोप है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा वर्तमान में सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ व्यक्तियों ने इस रास्ते पर खंडजे बनाकर निर्माण कार्य को रोक दिया है। इससे सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को आवागमन में...