बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बिनौली। श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढ़ेडा में मंगलवार को जनपदीय बालक बालिका खोखो क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे बड़ौत ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. धर्मेंद यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करना बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य चौ. कृष्णपाल सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल मानसिक एवं शारीरिक विकास का सबसे अच्छा माध्यम है। उद्घाटन मुकाबला अंडर -14 बालक वर्ग में बड़ौत ब्लॉक ने पिलाना ब्लॉक को 4 -1 से हराया। जबकि अंडर-14 बालक वर्ग फाइनल में बागपत ने बड़ौत को 7-5 से हराकर खिताब जीता। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: खो-खो प्रतियोगिता में धनुआं और हिंदू विद्यालय का दबदबा बालिका वर्ग फाइन...