Bagpat News: खेड़ा इस्लामपुर में संदिग्ध परिस्थिति में बुर्जुग की मौत
बागपत, नवम्बर 8 -- Bagpat News: बड़ौत। खेड़ा इस्लामपुर गांव में एक बुर्जुग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकी पुत्रवधु ने अपने ही देवर पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। खेड़ा इस्लामपुर गांव के रहने वाले 85 साल के मथन सिंह की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसके बेटे राजीव की पत्नी रचना ने देवर और जेठ पर ससुर की हत्या का आरोप लगाया। उसने फोन कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर परिजनों ने पोस्टमार्टम की विडियो ग्राफी कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है,जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मथन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.