बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बडौली। बडौली गांव के जंगल में शनिवार दोपहर एक खेत में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान देशपाल पुत्र महेंद्र (65 वर्ष) के रूप में हुई है। किसान की मौत के बाद परिजनों ने पड़ोसियों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर बडौली गांव में एक खेत में आग लग गई थी। आग बुझाने के प्रयास के दौरान किसान देशपाल संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गए। उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इस मामले में पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। मृतक के भतीजे बॉबी ने बताया कि मामले में पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत...