बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: बागपत। पहाड़ों पर हो रही बरसात की वजह से यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सभी एसडीएम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए है। साथ ही हर समय सतर्क रहेंगे। चेतावनी भी लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग ने 24 घंटे अपना कंट्रोल रूम भी प्रारंभ कर दिया है, जिसका मोबाइल नंबर 8439753575 है। एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया कि ग्राम गल्हैता तहसील बड़ौत में हिंडन नदी का कुछ जलस्तर बढ़ रहा है। वर्तमान में नदी के समीप स्थित खेतों में पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई है, जबकि अन्य किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति की सूचना नहीं है और गांव के लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है अफवाह पर ध्यान ना दें। तहसील खेकड़ा के ग्राम सर्फाब...