बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: खेकड़ा। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला सेवायोजन विभाग बागपत द्वारा ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेलों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में खेकड़ा विकास खंड में 27 और 29 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अनिल कुमार गौतम ने बताया कि प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जानी है। कंपनी के भर्ती अधिकारी खंड विकास कार्यालय, खेकड़ा परिसर में प्रात: दस बजे से दोपहर तीन बजे तक युवाओं का चयन करेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय पर पहुंचें। यह भी पढ़ें- UP Rojgar Mela 2026: आ गई खुशखबरी! यूपी के इन जिलों में निकलीं हजारों नौकरियां, मुफ्त में करें आव...