बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे औरंगाबाद मौहल्ले से एक विवाहिता अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति ने कस्बे के ही एक युवक पर अपनी पत्नी और बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप मेरठ जिले का पीडित पति खेकड़ा के औरंगाबाद मौहल्ले में मकान लेकर किराये पर रहता है। पीड़ित के अनुसार, 14 अगस्त को वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। दोपहर के समय उसकी 30 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से अचानक कहीं चली गई। जाते समय वह अपनी 13 साल की बेटी को भी साथ ले गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में आशंका जताई है कि कस्बे ...