बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: खेकड़ा। सावन के पावन महीने के साथ ही खेकड़ा क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। सड़कों पर भगवा रंग और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय होने लगा है। रविवार से कांवड़ियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। कांवड़ियों की सेवा के लिए क्षेत्र में जगह-जगह सेवा शिविर शुरू हो गए हैं। शिव कांवड़ सेवा समिति की ओर से खेकड़ा में लगाए गए सेवा शिविर में शिवभक्तों के लिए स्नान, विश्राम, भोजन, पेयजल और चिकित्सीय उपचार की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त भोलों के कदम लंबी दूरी तय कर लौट रहे कांवड़ियों को शिविरों में रुककर आराम और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ...