बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: खेकड़ा। पानीपत में आयोजित रिले ओपन प्रतियोगिता में खेकड़ा की भगत सिंह एकेडमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल कर वापस लौटे खिलाड़ियों का कस्बे में पहुंचने पर स्वागत किया गया। कोच विकास फौजी ने बताया कि रिले दौड़ में भगत सिंह एकेडमी की अनाया, रजना, प्रियांशी और अदिति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। चारों खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और तेज गति के साथ दौड़ पूरी कर टीम को खिताब दिलाया। इसके अलावा 800 मीटर ओपन गर्ल्स दौड़ में एकेडमी की खिलाड़ी रचना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: एथलेटिक्स में खटीमा ब्लॉक की टीम ओवरऑल चैंपियन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एकेडमी के प्रशिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताई।...