बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। बागपत और खेकड़ा कस्बे में आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राहगीरों और बच्चों पर हमला करने वाले ये आवारा कुत्ते अब लोगों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। ताजा मामले में खेकड़ा कस्बे में एक पागल कुत्ते ने अचानक हमला कर तीन लोगों को बुरी तरह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर बागपत में भी आवारा कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर आठ लोगों को अपना शिकार बनाया। दोनों क्षेत्रों में अचानक बढ़े हमलों से नागरिकों में भारी दहशत व्याप्त है। खेकड़ा कस्बे की गलियों और मुख्य मार्गों पर एक पागल कुत्ते ने जमकर तांडव मचाया। राह चलते लोगों पर अचानक हमला करते हुए कुत्ते ने तीन नागरिकों को काटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और बमुश्किल कुत्ते को वहा...