Bagpat News: खेकडा नगरपालिका ने सड़कों के गड्ढे भरवाये
बागपत, अगस्त 5 -- Bagpat News: खेकड़ा। सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र नगरपालिका ने कस्बे की जर्जर सड़कों की मरम्मत कर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। रेलवे रोड और पाठशाला रोड पर बारिश से बने गहरे गड्ढों को तारकोल और रोड़ी के मिश्रण से भरकर सड़क को समतल कराया गया है। इससे न केवल कांवड़ियों की यात्रा सुगम होगी, बल्कि रोजाना आने जाने वाले हजारों स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण कस्बे की दोनों प्रमुख सड़कें कई स्थानों पर उखड़ गई थीं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक चिंता उन शिवभक्तों की थी, जो हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते समय इन्हीं मार्गों से गुजरते हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो नंगे पैर या दंडवत लेटकर यात्रा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.