बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: बड़ौत। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर खिदमत सोसायटी की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। सोसायटी अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके बाद नगर के आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पोषण के लिए फल बांटे गए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल यह भी पढ़ें- Mohoba News: शान-ओ शौकत से निकला जुलूस ए मोहम्मदी यह भी पढ़ें- Buxar News: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर 60 लोगों ने किया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...