Bagpat News: खतरे के निशान तक पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर
बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बागपत। पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश से बागपत जनपद में यमुना, हिंडन और कृष्णा नदी उफान पर पहुंची हुई है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। यदि पहाड़ों पर बारिश नहीं रूकी, तो जलस्तर खतरें के निशान से ऊपर पहुंच जाएगा। जिससे बाढ़ के हालात भी बन सकते है। वहीं, यमुना खादर में सैकड़ों किसानों की फसलें पानी में डूबी हुई है, जिससे उनके बर्बाद होने की आशंका बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। कई स्थानों पर तो बादल फटने की घटनाएं भी हो चुकी है। जिसके चलते हथिनीकुंड बैराज पर क्षमता से अधिक पानी का स्टॉक हो गया है। पानी के स्टॉक को कम करने के लिए यमुना और हिंडन नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले दो दिनों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते यमुना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.