बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बिनौली। ग्वालीखेड़ा स्थित चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज एवं मां अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव व क्रीड़ा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। रेड हाउस की टीम ने यलो हाउस की टीम को 17- 12 के अंतर से हराकर उद्घाटन मैच जीता। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच खुशदिल (पानीपत) ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि खुशदिल ने कहा बच्चों को अपने गुरुजनों और माता-पिता के दिखाए मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंदपाल राणा ने क...