बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: बागपत। मंगलवार को ग्राम हजूराबाद गढ़ी के किसानों ने सहकारी गन्ना समिति में प्रदर्शन किया। गन्ना अधिकारियों से आगामी पेराई सत्र में हजूराबाद गढ़ी-द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र दौराला चीनी मिल को आवंटित करने की मांग की है। किसानों ने बताया कि विगत पेराई सत्र 2024-25 में इस क्रय केंद्र को ब्रजनाथपुर चीनी मिल से हटाकर किनौनी चीनी मिल को आवंटित किया गया था। किनौनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं करने के कारण किसानों को दौराला चीनी मिल के बिनौली-द्वितीय क्रय केंद्र पर गन्ना आपूर्ति की सुविधा दी गई थी। बताया कि यह क्रय केंद्र गांव से लगभग 9 से 10 किलोमीटर दूर है। दौराला चीनी मिल की समय पर गन्ना खरीद और भुगतान व्यवस्था से किसान पूरी तरह संतुष्ट हैं। किसानों ने अधिकारियों से आगामी सत्र में हजूराबाद गढ़ी-द्वितीय क्रय केंद्र दौर...