Bagpat News: कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
बागपत, जुलाई 25 -- Bagpat News: बालैनी। मुकारी-घटौली मार्ग पर कॉलेज से वापस लौट रही छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक आये दिन उसे परेशान करता है। बताया जाता है कि गुरुवार को कॉलेज से छुट्टी होने के बाद छात्रा वापस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह घटौली-मुकारी मार्ग पर पहुंची, तो युवक ने छात्रा को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया, तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। राहगीरों के आने पर आरोपी युवक वहां से भाग गया। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.