बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी क्षेत्र के मवीकलां गांव में राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण एवं इंटरमीडियट कॉलेज के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होती है। बागपत की प्रगति के लिए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर निवेश एवं विकास आवश्यक है। क्षेत्र के मवीकलां गांव में स्थित राजकीय हाईस्कूल को इंटरमीडिएट कॉलेज बनाने की मांग कई वर्षों से चली आ रही थी। जयंत चौधरी के केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद ग्रामीणों ने उनके समक्ष यह मांग रखी, जिसके बाद विद्यालय के उच्चीकरण एवं इंटरमीडिएट भवन के लिए 2 करोड़ 19 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने मवीकलां गांव के राजकीय हाईस्कूल में प...