बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। कृष्णा और हिंडन नदी के किनारे बसे चौगामा क्षेत्र के असारा, गांगडौली और सूजती समेत कई गांवों में कैंसर और दूषित पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। इसी गंभीर मामले को लेकर समाजसेवियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। मोहित चौहान ने स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण लंबे समय से दूषित पीने के पानी से परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि इलाके में कैंसर के 400 से ज्यादा मरीज हैं और लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीमारी से कई लोगों की मौत भी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय स्तर पर कैंसर की जांच और इलाज की पूरी व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिवारों को इलाज के लिए मेरठ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता है। इससे ग्रामीण परिवारों पर पैसे का बोझ भी बढ़...