बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: दाहा। रहतना गांव के जंगल में आवारा कुत्तों के हमले से बच कर भागे बारह सिंगा गांव में घुसा। ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाकर सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरण को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन छूट कर जंगल में भाग गया। रहतना गांव के जंगल में शुक्रवार एक बारह सिंगा हिरण पर आवारा कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने हिरण को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन हिरण जंगल से निकल कर गांव में घुस गया। वहां गांव की गलियों में घूम रहे कुत्तों ने उसे हमला किया तो पप्पू मुखिया के घर में घुस गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पेज 3: कुत्तों ने हमला कर चीतल को मार डाला जहां पप्पू मुखिया, शुभम आदि ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों से बचाया। सूचना पर पहुंचे वन वन कर्मी संजीव कुमार, कैटि...