Bagpat News: कुएं में शव पड़ा होने की सूचना ने पुलिस को दौड़ाया
बागपत, अगस्त 9 -- Bagpat News: खेकड़ा। क्षेत्र के बसी गांव में कुएं में बंद बोरे में शव पड़ा होने की सूचना ने पुलिस को दौड़ा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से बोरा निकलवाया, तो उसमें भैंस का मरा हुआ बच्चा मिला। पुलिस ने उसे मिट्टी में दबवाकर राहत की सांस ली। क्षेत्र के बसी गांव में रविवार सुबह किसान खेतों पर चारा लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सूखे कुएं से उन्हें तेज दुर्गंध आई। उन्होंने कुएं में झांक कर देखा, तो उन्हें मुंह बंधा हुआ बोरा नजर आया। उसी से वह दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने बोरे में किसी महिला अथवा पुरुष का शव होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें भी कुएं में पड़े बोरे से तेज बदबू आई। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मोटे रस्से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.