Bagpat News: किसान मजदूर संगठन ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: अग्रवाल मंड़ी टटीरी। किसान मजदूर संगठन के कस्बा टटीरी युवा नगर अध्यक्ष राहुल राजपूत ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कस्बा टटीरी पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने टटीरी और टिकरी के किसानों को देहरादून हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का चार गुना मुआवजा जल्द दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को उनका उचित मुआवजा जल्द नहीं मिला तो किसान मजदूर संगठन किसानों के हित में बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने बताया कि 12 दिसंबर को पुरा महादेव से 100 गांवों से होकर पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद 21 दिसंबर को किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.