बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान बैठक हुई। जहा किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान करवाने, नहरों की सफाई करवाकर पानी छोड़ने, सड़कों की मरम्मत आदि मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किसानों को समझाकर शांत किया और उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू नेता बिजेंद्र प्रधान ने कहा कि चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक किनौनी व भैंसाना चीनी मिल ने किसानों का गन्ना बकाया भुगतान नहीं किया। यदि 30 अक्तूबर तक गन्ना बकाया भुगतान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन शुरू करेंगे और दोनों चीनी मिलों को गन्ना नहीं देंगे। धर्मवीर सिंह ने कहा कि नहरों की सफाई तक नहीं हो रही है और पानी तक नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे क...